जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्यार को पाने ममता का गला घोंटाः तीन साल की बच्ची को मां ने मार डाला, सूट…. देखें…. VIDEO

बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाने के रामबाग शास्त्री नगर मोहल्ले में साढ़े तीन साल की मिष्टी कुमारी की हत्या कर शव को ट्राली बैग में बंद कर फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी गिरफ्तारी रामपुरहरि थाने के रामपुहरि मुर्गियाचक गांव से उसके प्रेमी संजीत कुमार के बहनोई रमेश राम के घर से हुई है। पुलिस के समक्ष उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उसने बताया कि टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसे बेटी की चाकू से काटकर हत्या करने और शव को सूटकेस में बंद करके फेंकने का आईडिया आया था। महिला ने बताया कि उसने यह हत्या प्रेमी को पाने के लिए की है।

पुलिस ने उसके प्रेमी से भी पूछताछ की है। हालांकि, मासूम की हत्या में प्रथमदृष्टया संलिप्तता नहीं मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button