जबलपुरमध्य प्रदेश

कांबिंग गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गांजा, शराब और हथियारों के साथ 29 आरोपी गिरफ्तार

210 वारंट तामील

जबलपुर,यशभारत। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 लंबित वारंट तामील किए। इनमें 114 गैर-जमानती, 64 गिरफ्तारी और 32 जमानती वारंट शामिल हैं। लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 चाकू जब्त किए। वहीं गांजा तस्करी में लिप्त 3 आरोपियों से 8 किलो 765 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये) बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार में शामिल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 लीटर कच्ची शराब तथा 32 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

रात्रि 9 बजे से तड़के 2 बजे तक चले इस अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button