इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चुनाव के पहले बीजेपी में बड़े बदलाव : नड्डा की टीम में कैलाश, रमन और वसुंधरा, कुल 38 केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी

भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। शनिवार सुबह जारी इस सूची में कुल 38 नेताओं को जगह मिली है। जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 3-3 नेता शामिल हैं। इनमें मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, छत्तीसगढ़ से डॉ रमन सिंह, लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। क्चछ्वक्क के राष्ट्रीय महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ञ्जङ्खश्वश्वञ्ज कर यह जानकारी साझा की। जेपी नड्डा ने इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 6 नाम क्क से हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि इससे नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओम प्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वसुंधरा राजे इससे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। राजस्थान के सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री और डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से डॉ रमन सिंह, लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। यानी कि छत्तीसगढ़ से तीनों नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है नए- पुराने चेहरों में समन्वय जेपी नड्डा ने इस सूची में नए- पुराने चेहरों के बीच समन्वय बिठाने की पूरी कोशिश की है। जैसे बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बता दें कि अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं। मप्र में नाम वही और काम भी वहीज्मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel