भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के नाम बड़ी उपलब्धि: फिंगरप्रिंट शाखा को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान, एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के नाम बड़ी उपलब्धि: फिंगरप्रिंट शाखा को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान, एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली फिंगरप्रिंट टीम की तकनीकी कुशलता को पुलिस मुख्यालय ने सराहा

भोपाल, यशभारत। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की फिंगरप्रिंट शाखा ने पूरे प्रदेश में अपनी तकनीकी कुशलता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परचम लहराया है। पुलिस मुख्यालय की स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो शाखा द्वारा भोपाल कमिश्नरेट की फिंगरप्रिंट विंग को सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान के एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने से लेकर पेचीदा चोरियों और संगीन अपराधों के अनुसंधान में फिंगरप्रिंट शाखा की भूमिका बेहद अहम होती है। टीम की इस बड़ी कामयाबी और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पूरी टीम को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड पूरी टीम की कड़ी मेहनत, बारीकी और तकनीकी दक्षता का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी यह टीम आगे भी इसी निष्ठा के साथ अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने में अपनी अहम भूमिका निभाती रहेगी।
शाखा को मिले इस सम्मान से न केवल कमिश्नरेट पुलिस का मान बढ़ा है, बल्कि मैदानी स्तर पर काम करने वाले तकनीकी विशेषज्ञों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button