
द्वारका, एजेंसी। गुजरात के द्वारका में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा कि द्वारका की गोमती नदी में 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में चार युवक और तीन युवितयां हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि समुद्र में करंट के कारण गोमती नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया था, जिससे ये हादसा हुआ।







