मप्र का 7वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल शुरू 25 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना

शहडोल, यशभारत। मध्यप्रदेश का 7वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज शहडोल में हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्यरूप से शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में 30 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश आने की संभावना है। गुरुवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल के मुख्य हाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल शिकरत कर रहेहैं। मुख्यमंत्री शहडोल संभाग में औद्योगिक क्षेत्र मे निवेश के संबंध में उद्योपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। अलग से बनाये गए कक्षों में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से खनिज उद्योग सौर ऊर्जा और पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शहडोल के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बड़ी सौगात साबित होगा। शहडोल में खनिज संपदा, रेलवे लाइन, हाइवे की सुविधा भी है। यहां बांधवगढ़टाइगर रिजर्व, नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक, विरासनी देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, सरसी आयलैंड, बाणसागर बांध, विराट मंदिर पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ-साथ पूरे शहडोल में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। शहडोल संभाग में धान का विपुल उत्पादन होता है। कोदो तथा अन्य श्री अन्नों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। पशुपालन, कुटीर उद्योग सहित लघु और मध्यम उद्योगों के स्थापना की बड़ी संभावना है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से पूरे शहडोल संभाग में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
इस बार विशेष रूप से खनिज उद्योग, सौर ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी। सीएम उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। उद्यमियों में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया प्रमुख कोयला उत्पादक भी शामिल हैं। संभाग में बॉक्साइड, रेत, पत्थर, लाइम स्टोन समेत वन संपदा है।
ये कंपनी हो रहीं शामिल
कॉन्क्लेव में शामिल होने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कंपनियां आ रही हैं। इनमें टोरेन्ट पॉवर लिमिटेड, शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड, रामा सीमेंट इंडस्ट्रीज, श्री बजरंग पॉवर लिमिटेड, जेएमएस माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड, एसएम परिमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कॉन्क्लेव में ओरिएंट पेपर मिल, एसीसी सीमेंट लिमिटेड, आरके ग्रुप रायपुर, महावीर कोल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
140 करोड़ रुपए से एथेनॉल प्लांट
कॉन्क्लेव में ग्राम पटासी में एथेनॉल प्लांट के लिए 140 करोड़ रुपए, ग्राम मुदरिया में खाद्य प्रसंस्करण के लिए 3.5 करोड़ रुपए और ग्राम छतवई में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं।







