माढ़ोताल गर्भवती महिला हत्याकांड खुलासा -पति के अवैध संबंध बने गर्भवती पत्नी की हत्या का कारण ,पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या,रची थी झूठी साजिश

जबलपुर,यश भारत ।माढ़ोताल थाना अंतर्गत बीती रात गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया था, इस दौरान घायल अवस्था में पुलिस ने पति द्वारा दिए गए के बयान के आधार पर जांच प्रारंभ की थी और शाम होते ही पुलिस ने मामले में वारदात का पूर्ण रूप से खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है जिसमें की पति शुभम चौधरी का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसके चलते दोनों पति-पत्नी में लड़ाई चल रही थी। इसी के बाद पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को खत्म करने का प्लान बनाया और जब वह शाम को लौट रहा था उस वक्त उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। और पुलिस और परिजन के सामने झूठी वारदात की कहानी सामने रख दी। पुलिस द्वारा आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
क्या है मामला –बीती रात शुभम चौधरी नाम के युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेशमा के साथ अपनी बुलेरो गाड़ी से जा रहा था तभी मरघटाई रोड पुल के पास माढोताल में देर रात एक चलती बुलेरों पर लुटेरों ने हमला कर दिया था। इस दौरान युवक ने बताया कि मंगलसूत्र और चेन लूटने की कोशिश में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया में ही पुलिस को पति के बयानों पर शक था और जांच के बाद पति ही मामले का मुख्य आरोपी निकला।।







