भोपाल

लखनऊ की ‘रूबरू फाउंडेशन’ ने भोपाल में किया भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन

लखनऊ की ‘रूबरू फाउंडेशन’ ने भोपाल में किया भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन
​भोपाल, यशभारत। राजधानी में साहित्य और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्था ‘रूबरू फाउंडेशन’ द्वारा एक शानदार कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। ‘कहकशाने आदाब’ के मार्गदर्शन में यह साहित्यिक कार्यक्रम उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकिल के कार्यालय  सिकंदरी सराय पर संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कई प्रमुख कवियों और शायरों को उनकी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया।
साहित्य जगत के दिग्गजों के साथ-साथ, संस्था ने समाज के महत्वपूर्ण स्तंभों को भी विशेष रूप से सराहा। कार्यक्रम में छोटे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया और पत्रकारों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष और संस्थापक डॉक्टर इरशाद रही ने बताया कि मध्य प्रदेश के संयोजक सलमान हैदर सलमान ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button