पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा

पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा
भोपाल यश भारत ब्रेकिंग । भोपाल में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के पूर्व चीफ इंजीनियर जेपी मेहरा के मणिपुरम स्थित आवास पर गुरुवार सुबह 6 बजे लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। मेहरा के कार्यकाल के दौरान सामने आए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच के सिलसिले में कार्रवाई डाला गया है। लोकायुक्त की दस सदसि्य टीम ने पुलिस बल के साथ जेपी मेहरा के घर छापा मारा। इसके अलावा गोविंदपुरा स्थित केपी फेक्ट्री बावड़िया कला में मंकान होशंगाबाद के सेनी ग्राम फार्महाउस पर भी छापा मारा हैं। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक आय से अधिक संपत्ती के मामले में मेहरा पर केस दर्ज किया गया है। जो दस्तावेज दर्ज हुए है उनकी जांच की जा रही है। मुम्बई स्थित संपत्ती को लेकर भी जांच की जा रही है। जेपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेके और निर्माण कार्यों में घोटालों में संलिप्त होने के आरोप पहले से ही लगे थे। यह कार्रवाई उन्हीं आरोपों की गहन जांच का हिस्सा बताई जा रही है। खबर लिखे जा ने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है







