
शराब जप्त, आरोपी फरार
जबलपुर यश भारत।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत थाना बेलबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 पाव देशी शराब जप्त की है।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर इंद्रानगर, गोरखपुर में दबिश दी गई, जहां सोनू पासी नामक आरोपी ने अपने घर के आंगन में बोरियों में शराब छुपा रखी थी। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
मौके से करीब ₹36,000 मूल्य की शराब बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।फरार आरोपी की तलाश जारी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं सीएसपी एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई।






