जबलपुरमध्य प्रदेश

ओएफके वेस्टलैंड में घर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद

अब रहवासी इलाकों में भी दहशत

जबलपुर,यशभारत। शहर में बढ़ती तेंदुओं की संख्या ने अब रहवासी इलाकों में भी दहशत फैला दी है। आयुध निर्माणी खमरिया के सरकारी घरों में तेंदुओं के चलते लोगों में डर का माहौल है।.ओएफके कर्मचारी राजू मीणा के वेस्टलैंड स्थित घर में बीती रात 2:14 बजे एक तेंदुआ घुस गया।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में सामने आया है कि तेंदुआ ऊंची बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल हुआ और कुछ देर चहल कदमी के बाद पीछे के रास्ते से जंगल की ओर भाग गया। वीडियो देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री प्रबंधन और वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

जबलपुर डीएफओ ऋषि मिश्रा ने बताया कि शहर में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है, इसलिए उनका मूवमेंट रिहायशी इलाके तक पहुँच रहा है। हालांकि, अब तक किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। जिले में लगभग 30 से अधिक तेंदुए हैं, और वन विभाग की टीम लगातार उन इलाकों में गश्त कर रही है जहाँ तेंदुओं का अधिक मूवमेंट होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button