भोपालमध्य प्रदेश

करोड़ों की आय वाली मंडियों में सुविधाओं का अभाव पटवारी ने मांगा 110 मंडियों का सार्वजनिक आय व्यय ऑडिट, किसानों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

करोड़ों की आय वाली मंडियों में सुविधाओं का अभाव

पटवारी ने मांगा 110 मंडियों का सार्वजनिक आय व्यय ऑडिट, किसानों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

भोपाल, यश भारत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मंडियों में किसानों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। पटवारी के अनुसार प्रदेश की 110 मंडियां ऐसी हैं जिनकी वार्षिक आय तीन करोड़ रुपये से अधिक है इसके बावजूद कई मंडियों में पेयजल छाया शौचालय सड़क और भंडारण जैसी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने राघौगढ़ सीधी और सबलगढ़ मंडियों का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों को जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पटवारी ने मंडी शुल्क से होने वाली आय के उपयोग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने प्रदेश की सभी मंडियों का मंडीवार आय व्यय सार्वजनिक ऑडिट कराने तथा तीन करोड़ रुपये से अधिक आय वाली 110 मंडियों के लिए समयबद्ध सुविधा सुधार योजना लागू करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button