भोपालमध्य प्रदेश
करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत
भेपाल यशभारत। खजूरी सडक़ इलाके में एक मजदूर की करंट लगने मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया। खजूरी सडक़ पुलिस ने बताया कि महेंद्र बंसल पुत्र महेश बंसल (28) सागर जिले का रहने वाला था। वह निर्माणधीन मकान में मजदूरी करता था। उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पीमए के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







