देश

भोपाल में गर्मी की मार, अप्रैल में तीसरी बार 41 डिग्री पार 

भोपाल में गर्मी की मार, अप्रैल में तीसरी बार 41 डिग्री पार 

भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल में गुरुवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल महीने में यह तीसरी बार है जब पारा 41 डिग्री के पार गया है। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया और दोपहर तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियाँ भी घोषित की गई हैं। मौसम विभाग ने भोपाल सहित निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम और अन्य जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में 2–3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के चलते तापमान में अचानक वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button