देश

मैदान के बाहर दिल जीत रहे केरल के क्रिकेटर

-कोच अमय खुरासिया के मार्गदर्शन में टीम ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

चंडीगढ़ : क्रिकेट के मैदान में जीत की जद्दोजहद के बीच केरल के क्रिकेटर कोच अमय खुरासिया के मार्गदर्शन में मैदान के बाहर भी दिल जीत रहे हैं। केरल की टीम ने वृद्धाश्रम में दीपावली मनाते हुए खुशियां बांटी। केरल की टीम रणजी ट्राफी एलीट समूह-बी मुकाबले के लिए चंडीगढ़ आई हुई है। यहां मेजबान पंजाब से शनिवार 25 अक्टूबर से मैच खेला जाएगा। मैच से ठीक पहले पूरी टीम शहर से करीब 15 किमी दूर करतार आसरा वृद्धाश्रम पहुंची। कोच अमय खुरासिया ने बताते हैं, ‘हम सिर्फ केरल की क्रिकेट टीम नहीं हैं। हम केरल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। हम अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति भी उतने ही गंभीर हैं, जितने क्रिकेट मैदान में अपने खेल के प्रति। मैंने टीम के साथ अपने विचार साझा किए और यह बताते हुए खुशी है कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी सहमति दी। हमने वृद्धाश्रम पहुंचकर खुशियां बांटने का प्रयास किया।

खिलाड़ियों को अपने बीच पाकर वहां सभी के चेहरों पर आश्चर्यमिश्रित खुशी थी। सभी ने हमारे सिर पर हाथ रखते हुए आशीर्वाद दिया। यह अनुभव खिलाड़ियों के लिए भी कभी न भूलने वाला रहा। इस वृद्धाश्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग रहते हैं। उन्हें केरल के खिलाड़ियों ने अपना परिचय दिया और हाल-चाल जाना। अब टीम शनिवार से मैदान में उतरेगी। पिछली बार केरल ने अक्टूबर 2024 में हुए मैच में पंजाब को आठ विकेट से हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button