जमीन हैंडओवर न होने से कस्तूरबा नगर प्रोजेक्ट ठप्प – 6.5 करोड़ की ई बस सेवा योजना अधर में

जमीन हैंडओवर न होने से कस्तूरबा नगर प्रोजेक्ट ठप्प
– 6.5 करोड़ की ई बस सेवा योजना अधर में
– समय सीमा पूरी होने के बाद भी नहीं हो सका ई बस स्टैंड का निर्माण पूरा
भोपाल, यश भारत। राजधानी के कस्तूरबा नगर में प्रस्तावित ई-बस स्टैंड का निर्माण जमीन हैंडओवर न होने के कारण अटक गया है। & अक्टूबर 2025 को जारी वर्क ऑर्डर के अनुसार इस प्रोजेक्ट को छह माह में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समयसीमा गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
करीब 6.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ई-बस स्टैंड शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है, लेकिन निर्माण एजेंसी को अभी तक जमीन का वास्तविक हैंडओवर नहीं दिया गया है।
योजना के मुताबिक अप्रैल 2026 तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा कर लिया जाना था, लेकिन साइट पर अब तक कोई निर्माण गतिविधि शुरू नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक स्तर पर समन्वय की कमी और जमीन से जुड़ी तकनीकी अड़चनों के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की जमीन को चिन्हित किया था। नजूल से जमीन का ट्रांसफर और सीमांकन भी कराया जा चुका है। इसके अलावा निर्माण एजेंसी ने जमीन की सफाई और जंगल क्लीयरेंस का काम भी करवा दिया है, लेकिन इसके बावजूद जमीन का अंतिम हैंडओवर नहीं हो सका है।
कस्तूरबा नगर में 30 बसों की बननी है पार्किंग
कस्तूरबा नगर के बस स्टैंड में केवल &0 बसों की पार्किंग की सुविधा प्रस्तावित है। संतनगर में पहले से सडक़ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ पाया है। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना भी इस देरी से प्रभावित हो सकती है। अप्रैल में करीब 100 इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा करीब आठ महीने बाद 22 और ई-बसें लाने की योजना है, जिन्हें भोपाल से इंदौर, उ’जैन और सागर के रूट पर चलाया जाएगा। इन बसों के लिए पार्किंग, चार्जिंग और मेंटेनेंस की व्यवस्था जरूरी है। यदि कस्तूरबा नगर का ई-बस स्टैंड जल्द शुरू नहीं हुआ, तो इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना प्रभावित हो सकती है।
जल्द जमीन सौंपने का दावा
भोपाल नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जमीन को लेकर चर्चा की जा रही है। जल्द ही ठेकेदार को निर्माण के लिए जमीन सौंप दी जाएगी। संतनगर का बस स्टैंड लगभग तैयार है और बसें आते ही उसे शुरू कर दिया जाएगा।







