भोपालमध्य प्रदेश

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 17 अगस्त तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 17 अगस्त तक बढ़ी

भोपाल, यश भारत । मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दोनों आरोपियों की सीबीआई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शोभना भलावे की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन पेश किया। एजेंसी ने 19 अगस्त तक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 17 अगस्त तक बढ़ाने के आदेश दिए।
ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को जानकारी दी कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 19 अगस्त से पहले चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। हालांकि, अदालत ने जांच एजेंसी को 17 अगस्त तक चार्जशीट पेश करने का निर्देश दिया है। इसके चलते अब 17 अगस्त इस मामले में अहम तारीख बन गई है।
90 दिन की वैधानिक अवधि भी करीब अधिवक्ता दीक्षित के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 90 दिन की वैधानिक अवधि भी नजदीक आ रही है। आरोपी समर्थ सिंह को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसकी 90 दिन की अवधि 19 अगस्त को पूरी होगी। वहीं आरोपी गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी 27 मई को हुई थी और उसकी 90 दिन की अवधि 25 अगस्त को पूरी होगी। चार्जशीट नहीं आई तो डिफॉल्ट बेल का आधार
अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि में जांच एजेंसी चार्जशीट दाखिल नहीं करती है तो आरोपियों की ओर से वैधानिक यानी डिफॉल्ट बेल का आधार बन सकता है। ऐसे में अदालत का 17 अगस्त तक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब सीबीआई को अदालत के निर्देश के अनुसार 17 अगस्त तक जांच पूरी कर चार्जशीट पेश करनी होगी। दोनों आरोपियों की अगली स्थिति इसी कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button