भोपालमध्य प्रदेश

रॉयल प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में दिखी पत्रकारों की एकजुटता

रॉयल प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में दिखी पत्रकारों की एकजुटता

– दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल, यशभारत। रॉयल प्रेस क्लब द्वारा राजधानी भोपाल के भोपाल हाट स्थित 9 मसाला में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी संवाद को मजबूत किया।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 13.28.31 1

समारोह में भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता मिलन भार्गव, दुर्गेश केसरवानी, जनसंपर्क संचालनालय से पंकज मित्तल व जीएस वाधवा तथा कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला सहित भाजपा कांग्रेस के मीडिया विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार कुमार संजय सिंह, यशभारत महाप्रबंधक प्रमोद नगाइच, धीरज सहाय, प्रमोद भारद्वाज, विनोद खुजनेरी, अजय त्रिपाठी, वीपी एस. भदौरिया, मृगेंद्र सिंह, प्रकाश व्यास, मनोज सैनी, रिज़वान अहमद सिद्दीकी, संदीप सिंह, सत्यविजय सिंह, अरविंद कपिल, सुनील तिवारी, शुभम गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, अम्बुज पांडेय, प्रकाश तिवारी, दीप्ति चौरसिया, शेफाली पांडेय और पंकज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। इव अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस के पीआरओ नवीन वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश सक्सेना ने किया। अंत में रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष में सकारात्मक पत्रकारिता और आपसी सहयोग को और सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button