
BJP की घोषणा पत्र समिति का चीफ बनाए जाने के बाद मलैया ने कसा था तंज
BJP की घोषणा पत्र समिति का चीफ बनाए जाने के बाद जयंत मलैया ने कांग्रेस के किसान कर्जमाफी के वादे को हवा-हवाई बताया है। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी की बात कही थी। तब मैं वित्त मंत्री था। सरकार की स्थिति ही ऐसी नहीं थी कि कर्ज माफ हो सके।
भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में 2023 के चुनाव पर जयंत मलैया ने कहा, ‘इस चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले का सवाल ही नहीं उठता। पिछली बार उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि हम दो लाख तक का कर्ज 10 दिन में माफ करेंगे। कितने समय तक कमलनाथ मुख्यमंत्री रहे, क्या दो लाख तक का कर्जा माफ हुआ?’