जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जननी एक्स्प्रेस पेड़ से टकराई , नवजात समेत दो महिलाओं की मौत:

जननी एक्स्प्रेस पेड़ से टकराई , नवजात समेत दो महिलाओं की मौत:

नर्मदापुरम , यशभारत।  नर्मदापुरम में पिपरिया रोड पर आज  हुए  भीषण सड़क हादसे में  जननी एक्सप्रेस आम के पास पेड़ से टकरा  जाने  से  नवजात समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि उसकी मां और ड्राइवर की हालत नाजुक है। घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। हादसा इतना भीषण था कि  जननी एक्सप्रेस  के परख”ो उड़ गए और  एंबुलेंस पिचक गई। जिसमें मरीज और उनके परिजन फंस गए। नवजात और दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार अंजली पति अजय राजपूत निवासी सर्रा किशोर की डिलीवरी 29 जून को पिपरिया में हुई थी। उसने बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस से वह अपने गांव लौट रही थी। गाड़ी में अंजली राजपूत, उसका नवजात बेटा और परिवार की दो महिलाएं साथ में थीं। रास्ते में एंबुलेंस बेकाबू होकर आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।  एंबुलेंस ड्राइवर पुष्पराज पटेल और अंजली राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से पिपरिया अस्पताल भेजा गया है। लोगों की मदद से शव और घायलों को वाहन निकला गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button