जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABAPLUR NEWS: विजयदशमी पर्व पर पुलिस ने की शस्त्र पूजा: आई.जी बोले प्रदेश और देश में रहे अमन चैन, कभी जरूरत ना पड़े शस्त्रों की

जबलपुर यश भारत। जबलपुर में हर साल विजय दशमी पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी शस्त्र पूजा कर देश-प्रदेश- जिले में खुशहाली की कामना करते हैं। इस वर्ष भी जबलपुर में शस्त्र पूजा में आई. जी उमेश जोगा, डी.आई.जी आरपीएस परिहार, कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में भव्य रुप से की गई शस्त्र पूजा के बाद पुलिस अधिकारियों ने मां दुर्गा के सामने शस्त्र भी चलाएं। शस्त्र पूजा करने के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने वाहनों पूजा भी की।

 

विजय दशमी पर पुलिस अधिकारियों ने अपने शस्त्रगाह में रखें सारे हथियारों को मां दुर्गा के समक्ष रखा और पूजा अर्चना की। पुलिस ने पिस्टल, राइफल, ए.के-47 सहित अपनी सभी शास्त्रों को सजा कर रखा और फिर मंत्रोचार के साथ पूजन किया। पूजन उपरांत जबलपुर आई. जी उमेश जोगा ने मध्यप्रदेश और जबलपुर वासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि जिले और प्रदेश में हमेशा शांति व्यवस्था कायम रखें। प्रदेश और जिले में कभी ऐसी स्थिति ना बने जब इन हथियारों की जरूरत पडे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu