Jabalpur news: मुंबई से जबलपुर आने वाले स्पाइसजेट विमान में जब टपकने लगा बरसात का पानी: देखे पूरा वीडियो

जबलपुर यश भारत। अपनी यात्री सेवाओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली स्पाइसजेट एक बार फिर अव्यवस्थित दिखी। मुंबई से जबलपुर आ रहे एक यात्री ने स्पाइसजेट फ्लाइट के भीतर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के भीतर पानी टपक रहा है, और यात्री परेशान हो रहे है। विमान में पानी टपकने की शिकायत जब एयर होस्टेस और केप्टन से की तो उनका जवाब भी संतोषजनक नहीं था। उन्होंने यह कह दिया कि आप दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाएं।
जबलपुर निवासी यात्री कमल ग्रोवर ने बताया कि वह बुधवार को अपने भाई के साथ मुंबई से जबलपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट से आ रहे थे। जैसे ही वह फ्लाइट के भीतर गए तो सीट पानी से भीगी हुई थी। पानी से भीगी हुई सीट पर ही यात्री मजबूरन वश बैठे। इसके बाद तकरीबन 1 घंटे देर से फ्लाइट मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरी तो फ्लाइट मे बारिश का पानी अंदर टपक रहा था। यात्री कमल ग्रोवर ने जब एयर होस्टेस से शिकायत की तो उन्होंने शिकायत दर्ज करने की वजह यह कह दिया कि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं आप शांत बैठे रहे ।







