JABALPUR NEWS- भेड़ाघाट के शिवमंदिर में दो सांपों की लीला: मुख्य द्वार में बैठकर फुस्सकार रहे थे

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट के एक घर में बने शिवमंदिर में दो सांपों की लीला ने सबको हैरान कर दिया। मंदिर के मुख्य द्वार में बैठकर दोनों सांप फुस्सकार रहे थे जिससे घर के और आसपास के लोग दहशत में थे। संापों के निकलने की जानकारी सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने दोनों सांपों को कब्जे में लेते हुए जंगल में छोड़ दिया।
सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि सोमवार की रात भेड़ाघाट चौराहे पर रहने वाले दीपांशु साहू ने सूचना दी कि उसके घर में बने शिवमंदिर में दो सांप निकले हैं। मौके पर जाकर देखा तो एक सांप मंदिर के अंदर बैठा था जबकि दूसरा मुख्यद्वार पर। दोनों को पकडऩे की कोशिश की तो दोनों मुख्यद्वार आकर फुस्सकारने लगे। लंबी मशक्कत के बाद दोनों सांप को कब्जे में लेकर बरगी जंगल में छोड़ा गया।

इस प्रजाति के थे दोनों सांप
दीपांशू साहू के घर में निकले दोनों सांप कील बैक चैकर्ट प्रजाति के थे। घर के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों सांप करीब एक घंटे से शिवमंदिर में बैठकर लीला कर रहे थे। इसकी वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल था, कुछ लोगों ने सांपों को भगाने की कोशिश की परंतु फुस्सकारने की वजह से वह डर गए और सांपों को मंदिर में ही छोड़कर किनारे खड़े हो गए।






