भोपाल

एक ही मंच पर पत्रकारों का उपस्थित रहना गौरव की बात – आशीष शुक्ला 

एक ही मंच पर पत्रकारों का उपस्थित रहना गौरव की बात – आशीष शुक्ला
– रॉयल प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में दिखा पत्रकारिता, राजनीति और प्रशासन की त्रिवेणी का संगम
फोटो कैप्शन – रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला का स्वागत करते हुए।
फोटो कैप्शन – कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।
फोटो कैप्शन – होली मिलन समरोह के अवसर पर दीप प्र”ावलित करते हुए अतिथि ।
भोपाल, यशभारत।
एक ही मंच पर पत्रकारों का उपस्थित रहना गौरव की बात है। हिंदु नव वर्ष के अवसर पर इस तरह का भव्य समारोह होना अनूठा आयोजन है। यह बात वरिष्ठ पत्रकार और यशभारत समाचार पत्र के संस्थापक आशीष शुक्ला ने रविवार को रॉयल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समरोह को संबोधित करते हुए कही। राजधानी के नाइन मसाला रेस्टोरेंट में आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारिता, राजनीति और प्रशासन की त्रिवेणी का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया जगत के दिग्गजों ने एक साथ फूलों की होली खेली। एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाए गए और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।
9 वर्षों की लगातार जारी है अटूट परंपरा
रॉयल प्रेस क्लब विगत 9 वर्षों से निरंतर इस तरह के आत्मीय आयोजनों के जरिए पत्रकारों को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा वर्ष में चार प्रमुख आयोजन नववर्ष, होली, दीपावली और पत्रकार सम्मान समारोह किए जाते हैं, जो शहर के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।
पुष्प वर्षा से किया आत्मीय स्वागत
समारोह में यश भारत समाचार पत्र के संस्थापक आशीष शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया व वरिष्ठ पत्रकारों ने उन पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, एवं अन्य वरिष्ठ हस्तियों ने दीप प्र’वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश सक्सेना और आसिफ खान ने किया।
एक मंच पर जुटे सत्ता, संगठन और प्रशासन के चेहरे
इस मिलन समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जीएस वाधवा, भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, यशभरत भोपाल के महाप्रबंधक प्रमोद नगाइच, विनोद तिवारी, आरपी श्रीवास्तव, वीपीएस भदौरिया, मनोज सैनी, प्रमोद भारद्वाज, रिजवान अहमद सिद्दीकी, मनोज वर्मा, सुशील यादव, शेफाली पांडे, दीप्ति चौरसिया, हेमंत चतुर्वेदी, अजय त्रिपाठी, वस्तल श्रीवास्तव, मनीष मुदगल, उमेश यादव और सुनील दत्त तिवारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रह।
धूमधाम से मनाय जन्मदिन
उत्सव के बीच हर्षोल्लास उस समय दोगुना हो गया, जब वरिष्ठ पत्रकार और रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित अतिथियों और पत्रकार साथियों ने केक काटकर और पुष्पगु‘छ भेंट कर भदौरिया को उ”वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button