भोपालमध्य प्रदेश

अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ इंदौर ने दो आरोपियों को 5 अवैध पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ इंदौर ने दो आरोपियों को 5 अवैध पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत: मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की इकाई इंदौर ने अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 05 नग अवैध देशी पिस्तौलें बरामद की हैं.
​एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हनुमान चौधरी पिता जुंजाराम चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धनऊ, बाड़मेर, राजस्थान, हाल मुकाम शिव कॉलोनी, लालबाग, बुरहानपुर और विजय कराडे पिता सुरेश कराडे, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम पाचोरी, खकनार, बुरहानपुर के रूप में हुई है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश भदौरिया ने बताया कि अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उप निरीक्षक संध्या मेश्राम एवं निरीक्षक रमेश चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी.टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लड़के खकनार की तरफ से अवैध हथियार लेकर अमितपुरा, बुरहानपुर शहर की तरफ पैदल आ रहे हैं. सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा.
​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
​एसटीएफ इंदौर ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ये अवैध हथियार किस व्यक्ति या गिरोह से खरीद कर लाए थे और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button