भोपालमध्य प्रदेश

राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग, अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल मार्च

राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग, अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल मार्च

भोपाल, यश भारत। राजधानी में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पुलिस के आला अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च निकाला और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 10.38.58 1

सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों की ली तलाशी
शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों और नाकों पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की। खासकर दोपहिया और संदिग्ध चार पहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 10.38.58 2

जनता में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए ‘फुट पेट्रोलिंग’
भीड़भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में थाना प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस का कहना है कि इस कवायद का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों के मन में खौफ पैदा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button