ईरान-अमेरिका सीजफायर पर भारत का बयान: शांति और संवाद की अपील
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर युद्धविराम का ऐलान किया

नई दिल्ली। India ने United States और Iran के बीच हुए दो सप्ताह के सीजफायर का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर उम्मीद जताई कि इस पहल से पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का रास्ता प्रशस्त होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर युद्धविराम का ऐलान किया था। इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह शुरू से ही संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव समाप्त करने का पक्षधर रहा है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए जरूरी है कि सभी पक्ष बातचीत के जरिए समाधान निकालें। साथ ही यह भी चिंता जताई गई कि लंबे समय तक चले युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इस बीच, भारत स्थित ईरान दूतावास ने Ali Khamenei के पुराने बयान को साझा करते हुए दावा किया कि ईरान ने अपने रुख पर कायम रहते हुए अमेरिका को झुकने पर मजबूर किया।विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि सीजफायर के बाद Strait of Hormuz से ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता आएगी।







