जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, घायल पवनदीप राजन को अस्पाताल में किया गया भर्ती, स्थति गंभीर

यश भारत । इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को अमरोहा में तडकें 3ः40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
कैसी है पवनदीप राजन की हालत?
पवनदीप राजन के साथ हुए हादसे के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है, लेकिन वीडियो से पता चलता है कि पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं. वहीं इस खबर के बाद फैंस उनकी खैरियत को लेकर टेंशन में आ गए हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.
एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. आप गाड़ी की तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि पवनदीप राजन का कितना खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.







