जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सिविल लाइन मिलेनियम काॅलोनी हत्याकांडः पुणे से गोवा पहंुचे दोनों आरोपी

पुलिस को चकमा देकर लगातार लोकेशन बदल रहे हत्या के आरोपी

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन मिलेनियम काॅलोनी में पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद फरार प्रेमी-प्रेमिका की अंतिम लोकेशन गोवा में मिली हैै। दोनों आरोपी पुणे से बस द्वारा गोवा पहंुचे हैं। चर्चा है कि लगातार नाबालिग बेटी एटीएम का इस्तेमाल कर रही है। इधर गोवा में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गोवा के लिए रवाना हो चुकी है।

बॉयफ्रेंड पर पॉक्सो का मामला दर्ज हुआ तो पिता के खिलाफ हुई
बात सितंबर 2023 की है। आरोपी मुकुल सिंह और लड़की घर से भाग गए थे। दो दिन में पुलिस दोनों को भेड़ाघाट से पकड़ लिया था। 29 सितंबर आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुकुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के पिता आरपी सिंह ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

सरकारी वकील ने लगाया था रेप का आरोप
कोर्ट में सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा था कि लड़की की उम्र इतनी नहीं है कि वह खुद से निर्णय ले सके। आरोपी मुकुल सिंह ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसे ट्रेन से ले गया। रिजॉर्ट में ले जाकर रेप किया। इस पर हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट मनीष दत्त ने दलील दी कि लड़की ने ट्रेन में यात्रियों से मदद क्यों नहीं ली? रिजॉर्ट में भी हंगामा नहीं हुआ। दोनों के पकड़े जाने के बाद ही केस दर्ज किया गया। कोर्ट की ऑर्डर शीट में लिखा है- ‘लड़की ने आरोपी के साथ मर्जी से जाने और रिलेशन बनाने का बयान दिया था।’ कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर मुकुल सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा, ‘जब भी पेशी हो तो उसे हर हाल में उपस्थित होना पड़ेगा। कोर्ट ने कहा कि आवेदक को सीआरपीसी की धारा 437(3) के तहत बताई गई शर्तों का भी पालन करना होगा।’

केस दर्ज होने के बाद पढ़ने भेजा विशानापट्‌टनम
मुकुल सिंह के भाई ने बताया कि मुकुल का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे 12वीं पास की। परिवारवालों ने बीएससी में एडमिशन करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद पिता आरपी सिंह ने पढ़ाई के लिए उसे आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम भेज दिया। यहां किसी बड़े स्कूल में एडमिशन करवा दिया। यहां भी मन नहीं लगा, तो कुछ महीने बाद स्कूल मैनेजमेंट और परिजन को बिना बताए जबलपुर आ गया। पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि उसकी हरकतें कैसी थीं। उसके स्कूल से भी जानकारी ली जा रही है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button