भारत बनी चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जबलपुर में सैनिकों संग जश्न में शामिल हुए मंत्री राकेश सिंह
India became the fourth largest economy, Minister Rakesh Singh joined the celebrations with soldiers in Jabalpur

भारत बनी चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जबलपुर में सैनिकों संग जश्न में शामिल हुए मंत्री राकेश सिंह
जबलपुर, यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं, भोपाल में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सैनिकों और अग्निवीरों के साथ जश्न मनाया और देश की बढ़ती ताकत को लेकर गर्व जताया।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अचानक नहीं मिली, यह प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व, दीर्घकालिक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। देश न सिर्फ सुरक्षा मोर्चे पर बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।
उन्होंने याद दिलाया कि मोदी ने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि भारत अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, और आज हम उस रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री ने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे और मातृशक्ति को संबोधित करेंगे।







