जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी की सभा में अंशू मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

मप्र में चुनावी शंखनाद करने संस्कारधानी जबलपुर में गत दिवस पधारी प्रियंका गांधी का ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशू मिश्रा के नेतृत्व ज़ोरदार स्वागत हुआ।युवा कांग्रेस कटनी के कार्यालय से बड़ी संख्या में गाड़ियों के रैली में कार्यकर्ता जबलपुर के लिए रवाना हुए।जबलपुर हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अंशू ने प्रियंका गांधी,कमलनाथ,एवं विवेक तनखा का स्वागत किया,तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए सभा स्थल पहुँचे।सभा स्थल में विवेक तनखा ने जबलपुर में शिक्षा से जुड़े नये आयाम स्थापित करने की बात रखी,उन्होंने 15 महीने की कांग्रेस सरकार में हुई कैबिनेट मीटिंग का हवाला dete हुए बताया कि कांग्रेस ने जबलपुर को मंत्री दिये थे,कई करोड़ों का बजट दिया था भाजपा में जबलपुर संभाग से सौतेला व्यवहार किया है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार की नाकामियों को बताते हुए उन्हें पिछले दरवाज़े से सरकार बनाकर जनमत को बेचने का आरोप लगाया,उन्होंने कहा मप्र में कांग्रेस पुनः वापसी कर रही है,प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जनता परेशान है शिवराज सरकार ने 5 साल में मात्र 21 नौकरियाँ दी है,जो स्कर्मणक है सरकारी नौकरियों के पद ख़ाली है।शिवराज घोषणा की मशीन बनकर रह गये है,कांग्रेस सरकार बनते ही प्रत्येक महिला को 1500,गैस सिलेंडर 500,100यूनिट बिजली माफ़,200 यूनिट हाफ़ एवं किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा।लाखों की संख्या में संभाग से पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी के उद्बोधन ने नयी ऊर्जा भरने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App