खौफनाक मंजर : नहर में डूबे जुड़वा भाई, किराए के कमरे से दोस्तों संग निकले थे घूमने, नहीं लौटे वापस… हड़कंप

रीवा । बिछिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिलपरा नहर में डूबने से 17 साल के दो जुड़वा भाई लापता हो गए। दोनों की पहचान अंशु सेन और प्रांशु सेन के रूप में हुई है। वे पोडकी गांव के रहने वाले थे और शहर में पीटीएस चौराहे के पास किराए के कमरे में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान वे सिलपरा नहर पहुंचे, जहां दोनों के डूबने की घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी की गई, लेकिन रात होने और अंधेरा होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका।
तो वहीं दूसरी ओर पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर भाइयों के परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।







