टावर चोर गिरोह का गुर्गा मेरठ से गिरफ्तार : टावर की करीब डेढ़ लाख की सामग्री जप्त, ऐसे देते थे घटनाओं को अंजाम

सिवनी यश भारत:-जिले की बंडोल पुलिस ने टावर चोर गिरोह के एक व्यक्ति को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया की अखिलेश पिता लल्लू प्रसाद दहायत निवासी ग्राम बंडोल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मोबाईल टावर में टेक्निशियन का काम करता है। 15 अगस्त शाम छपारा से बंडोल आते समय ग्राम अलोनिया मे स्थित एटीसी मोबाईल कंपनी का टावर देखा था जो सही लगा था।
16 अगस्त को बंडोल से छपारा जाते समय अलोनिया का टावर व सेल्टर नहीं दिखाई दिया। यह टावर श्रीराम कृपाल बैस के खेत में ग्राम अलोनिया में लगा हुआ था। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 150000 रूपये थी।
अखिलेश की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। और जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के सरधना थाना के ग्राम कुलंजन निवासी अमजद मलिक ने अपने अन्य साथियो के साथ ग्राम अलोनिया आकर टावर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
जिसके बाद पुलिस ने थाना स्तर पर टीम का गठन कर अमजद पिता अकबर मलिक को गिरफ्तार का सिवनी लाया। आरोपी से चोरी के टावर का करीब 18 000 रूपये का सामानए कार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।