भोपाल

कंटेनर की चपेट में आकर घायल हुए हेडकांस्टेबल ने दमतोड़ा, आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

कंटेनर की चपेट में आकर घायल हुए हेडकांस्टेबल ने दमतोड़ा

आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भोपाल, यशभारत।
ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रात्रिगश्त में तैनात हेडकांस्टेबल को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक को पूर्व में ही गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया था। अब पुलिस हेडकांस्टेबल की मौत के बाद आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की अन्य धाराओं मेंं इजाफा करेगी।
एएसआई वासे खान ने बताया कि संजीव नगर निशातपुरा निवासी गोविंद पटेल पुत्र खुशीलाल(59) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे और वर्तमान में ईटखेड़ी थाना में पदस्थ थे। गत 16-17 जुलाई की रात वह नाईट ड्यूटी पर थे और अपनी बाइक से गश्त पर निकले थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे वह इलाके का भ्रमण कर ईटखेड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी लाम्बाखेड़ा ओवर ब्रिज के पास परवलिया से सूखीसेवनिया बायपास की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे मेंं उन्हें गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद उन्हेंं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बीती देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

कार की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत:-
बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक तेज रफ्तार कार ने पैदल सडक़ पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना पुलिस ने बातया कि अमराई बागसेवनिया निवाी भीमराव पुत्र शंकर लाल(50) प्राइवेट काम करते थे। गत 31 जुलाई की रात वह नर्मदापुरम रोड स्थित प्रधान मंडपम के सामने से सडक़ पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे मेें उन्हें गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान कल उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button