भोपाल

हिंदू बनकर दोस्ती कर किया देह शोषण, दूरी बनाने पर दे रहा था वीडियो वायरल करने की धमकी

[ez-toc]हिंदू बनकर दोस्ती कर किया देह शोषण, दूरी बनाने पर दे रहा था वीडियो वायरल करने की धमकी

यशभारत भोपाल। शहर के कमलानगर इलाके में लव जेहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने खुद का हिंदू नाम बताकर एक तलाकशुदा महिला को अपने काम में फंसाया और उसके बाद धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाब बनाने लगा। महिला ने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया गया तो, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरु कर दिया। परेशान होकर पीड़ित महिला ने संस्कृति बचाओ मंच की मदद ली। जिसके बाद पुलिस से की गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति से करीब 12 साल पहले तलाक हो गया था। उसका एक 14 साल का बच्चा भी है। इसके बाद पीड़िता बरखेड़ा पठानी में रहने लगी थी। करीब चार साल पहले उसका परिचय वहां रहने वाले नदीम खान नामक युवक से हुआ था। तब उसने अपना नाम अमित बताया था। इसके बाद वो आए दिन किसी न किसी बहाने से उसकी और उसके बेटे की मदद करने लगा। आरोपी ने इस दौरान नजदीकियां बढ़ाते हुए खुद को तलाकशुदा बताया था। पीड़िता को लगा की वह अच्छा आदमी है, लिहाजा वह उसकी बातों में आ गई। करीब दो साल पहले 18 जून 2022 को आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बनाए। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता द्वारा इस बीच कई बार उससे शादी के लिए कहा गया , लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल जाता। इस बीच पीड़िता को पता चला कि वह शादीशुदा है और हिंदू न होकर वह मुस्लिम है। इसकी वजह से वह उससे दूरी बनाकर बरखेड़ा पठानी छोड़कर कमलानगर इलाके में रहने लगी। 13 मई को आरोपी एक बार फिर उसके घर आ गया। पीड़िता द्वारा मना करने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके मोबाइल से अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि वह और उसका पुत्र मुस्लिम धर्म अपना ले तो वह शादी करने के लिए तैयार है। आरोपी ने इस दौरान उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पीड़िता ने इसके बाद संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी से संपर्क किया , जिसके बाद वे पीड़िता को थाने ले गए और पुलिस से शिकायत की।

आरोपी पेशे से वाहन चालक

आरोपी नदीम खान बरखेड़ा पठानी का रहने वाला है। उसकी शादी हो चुकी है। वह बोरिंग करने वाले वाहन का चालक है। आरोपी पुलिस से शिकायत होने की भनक लगने के बाद फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button