अश्लील मैसेज भेजकर युवती को परेशान करना पड़ा महंगा

अश्लील मैसेज भेजकर युवती को परेशान करना पड़ा महंगा
हबीबगंज पुलिस ने युवक पर किया मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में एक युवती को अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरबीआई कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने हबीबगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि नितेश कुमार नाम का युवक उसे लगातार अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, हबीबगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नितेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







