विदेश

अमेरिका में सिएटल के फूड फेस्टिवल में चली गोलियां, दो की मौत; कई घायल, मची भगदड़

हमलावर की तलाश जारी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। रविवार शाम अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित प्रसिद्ध ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल में अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक छोटा बच्चा, दो महिलाएं और एक 23 वर्षीय युवक भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में हुई। गोलीबारी होते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा पूरे इलाके को खाली कराया गया।

हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता सुसान ग्रेग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद लोगों में भगदड़ और दहशत का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका में हाल के वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button