जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में ‘गुंडाराज, सिनेमा हॉल पर हमला कर कमाई ले उड़े लुटेरे

भिलाई , ईएमएस। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूलÓ की स्क्रीनिंग के बाद उसकी पूरी कमाई चोरी हो गई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सिनेमा हॉल को दो लुटेरों ने लूट लिया। ये लूटमार मुक्ता आर्ट-2 सिनेमा हॉल में हुई जहां से 1.34 लाख रुपये की चोरी हो गई है। चोर न सिर्फ पैसे बल्कि सीसीटीवी फुटेज की डीवीडी भी लेकर भाग निकले। इस खबर को सुन सभी हैरान हो गए हैं।
सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया चोरी को अंजाम
डकैतों ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में मुक्ता आर्ट-2 सिनेमा हॉल में पुष्पा 2 की कमाई को चुरा लिया। उन्होंने सिनेमा हॉल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उससे लॉकर की चाबियां ले लीं। डकैतों ने एक लॉकर से 60,000 रुपये चुराए और दूसरे लॉकर को भी अपने साथ लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
पुलिस अधीक्षक ने की डकैती की पुष्टि
इस बात की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने की कि डकैती की शिकायत दर्ज कर ली गई है। राठौर ने बताया कि, टॉकीज मैनेजर दीपक कुमार ने सीसीटीवी फुटेज दिया है। इस, फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दो युवक चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वो अभी सुरक्षा गार्ड नोहर देवांगन से भी पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button