जबलपुरमध्य प्रदेश

दो शातिर बदमाशों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

8 वारदातों का खुलासा,नगदी,मोबाईल व जेवरात बरामद

जबलपुर,यशभारत। दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये अपराधियों की धरपकड एवं अपराधों की रोकथाम के लिए ज़ारी विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने मुख्य रेलवे स्टेशन के आऊटर मे चोरी की नीयत से घूम रहे दो युवक राजा गौड और विवेक ठाकुर को धर दबोचा। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी राजा गौड द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों मे यात्रियों के लेडिज पर्स मोबाईल व नगदी चोरी करने की कुल 08 वारदातें स्वीकार किया जिन मामलो का आरोपी राजा गौड व विवेक ठाकुर की निशान देही पर नगदी, सोने चाँदी के जेवरात, घडी एवं आईफोन मोबाईल कुल कीमती 75,000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक़ आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button