देश

शादी करने के लिए लड़की से लड़का बना, प्रपोजल ठुकराने पर दोस्त को जिंदा जलाया

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

चेन्नई एजेंसी। चेन्नई में लौमहर्षक वारदात में लड़की से लड़का बने एक शख्स (ट्रांसमैन) ने अपनी दोस्त को जलाकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, दोनों बचपन के दोस्त थे। वे चेन्नई की एक कंपनी में साथ काम करते थे। आरोपी (पंडी माहेश्वरी) ने लड़की (नंदिनी) से शादी करने के लिए अपना सेक्स चेंज करवाया और लड़का (वेत्रिमारन) बन गया था। लेकिन 25 साल की नंदिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर वेत्रिमारन ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को नंदिनी का बर्थडे था। 23 दिसंबर को वेत्रिमारन ने उसे फोन किया और बर्थडे सरप्राइज के बहाने मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने एकसाथ शॉपिंग की, फिर तांबरम के पास स्थित एक अनाथालय भी गए। इसके बाद वेत्रिमारन ने नंदिनी को घर तक छोडऩे को कहा।रास्ते में सुनसान जगह पर वेत्रिमारन ने नंदिनी से फोटो क्लिक कराने को कहा। इसी दौरान वेत्रिमारन ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और ब्लेड से उनकी गर्दन, हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button