जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरगी  बांध के गेट खुले, नर्मदा में जलस्तर बढ़ा; 78% से अधिक क्षमता तक भरा बांध

 

जबलपुर,जबलपुर स्थित बरगी  बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते आज सुबह बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से कुल 4727 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में जलस्तर में वृद्धि हुई है।

आज सुबह 8:00 बजे तक बरगी  बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया, जो बांध की पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) 422.76 मीटर के करीब है। बांध की कुल जीवित क्षमता 3180 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) है, जिसमें से वर्तमान में 2492 MCM (78.36%) जलभराव हो चुका है। बांध में औसत जल आवक 4388 क्यूसेक बनी हुई है।

पानी छोड़ने की स्थिति:

बांध के 15 गेट 2.16 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले गए हैं।

गेट से कुल 4498 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

राइट बैंक पावर हाउस (RBPH) से 196 क्यूसेक, लेफ्ट बैंक पावर हाउस (LBPH) से 26 क्यूसेक, लेफ्ट बैंक मेन कैनाल (LBMC) से 2 क्यूसेक और राइट बैंक मेन कैनाल (RBMC) से 5 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नदी में कुल 4694 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में (आज सुबह 6:00 बजे तक) औसत वर्षा 1.62 मिमी दर्ज की गई है, जबकि कुल संचयी वर्षा 946.37 मिमी हो चुकी है।

पिछले साल की तुलना: पिछले वर्ष आज ही के दिन (28 जुलाई को सुबह 8:00 बजे) बरगी  बांध का जलस्तर 418.10 मीटर था और जीवित क्षमता 1972 MCM (62.01%) थी। इस वर्ष बांध में जलभराव की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है, जो अच्छी मानसूनी बारिश का संकेत है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button