श्री गुरुनानक महिला महाविद्यालय में गरबा उत्सव का आयोजन
रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थियों ने खेला गरबा

जबलपुर,यशभारत। नवरात्र पर्व पर पूरे शहर में भक्ति और आराधना की लहर दौड़ रही है। चारों ओर भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है। नवरात्र के पर्व में संस्कारधानी गरबामय हो गई है। लोग अपने उत्साह को व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुरुनानक महिला महाविद्यालय में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थियों ने गरबा खेला। फिल्मी व पारंपरिक गीतों की धुन पर सभी के कदम थिरके। इसमें सभी ने जोश और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महाविद्यालय में हर साल नवरात्र के अवसर पर गरबा का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को माता की शक्ति ओर भक्ति से अवगत कराया जाता है।
इसमें सर्वश्रेष्ठ नृत्य, सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक परिधान, सर्वश्रेष्ठ उत्साह से नृत्य, सर्वश्रेष्ठ ताल, लयबद्धता और विद्यार्थियों के मध्य लोकप्रिय छात्र और छात्रा को पुरस्कृत किया गया।







