जबलपुरमध्य प्रदेश

रंगों,परिधानों और उमंगों के संग गरबा-डांडिया की धूम

बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेस बने आकर्षण

जबलपुर,यशभारत। देश की सनातनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के प्रयास में डारेक्टर अर्पिता मालपाणी, सी ई ओ सर प्रदीप, प्राचार्या आशिमा जॉन मैडम, शैली पिल्ले,और आस्था कथूरिया के मार्गदर्शन में इस नवरात्र पर अशोका हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल में शनिवार को रंगारंग गरबा उत्सव एवं डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों और शिक्षकों तक, सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता छह श्रेणियों में हुई

प्री-प्राइमरी, प्राथमिक (कक्षा 1 से 4), कक्षा 5 से 8, कक्षा 9 से 12, अभिभावकों और शिक्षक। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष आकर्षण के रूप में बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेस पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर पूरे समय संगीत, रंग और उल्लास से गूंजता रहा। उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

03 38

आयोजन में निर्णायकों की भूमिका श्रीमती नीलांगी कालांतरे ,श्रीमती नम्रता विश्वकर्मा ,श्रीमती वंदना लोबो ने निभाई। यह आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं सामूहिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। विद्यालय परिसर पूरे समय संगीत, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा। विद्यालय परिसर पूरे समय संगीत, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button