इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशराज्य
गढ़ा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, परेशान पिता को बेटी सहित निशुल्क पहुंचाया घर
दोनों पैरों में प्लास्टर, डिंडोरी लौटने के लिए नहीं थे पैसे; आरक्षक संजय सनोडिया ने उठाया वाहन, डीजल और चालक का खर्च

जबलपुर, यश भारत। गढ़ा पुलिस ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। गढ़ा थाने के मेडिकल प्रीपेड बूथ पर तैनात आरक्षक संजय सनोडिया ने आर्थिक परेशानी से जूझ रहे एक पिता की मदद कर पुलिस की सेवा भावना को सामने रखा।

जानकारी के अनुसार, डिंडोरी निवासी महावर समाज के एक व्यक्ति की बच्ची जबलपुर में अस्पताल में भर्ती थी। बच्ची के दोनों पैरों में प्लास्टर होने के कारण उसे घर ले जाना था, लेकिन पिता के पास डिंडोरी जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने तक के पैसे नहीं थे। वह सुबह से परेशान होकर मदद की तलाश कर रहा था।इसी दौरान आरक्षक संजय सनोडिया ने उसकी परेशानी को समझा और वाहन की व्यवस्था कराई। इतना ही नहीं, उन्होंने डीजल और चालक का खर्च भी स्वयं उठाया, जिससे पिता अपनी बच्ची को निशुल्क घर ले जा सके।







