जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी

जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी
जबलपुर, यश भारत रांझी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। गरघहाई, करौंदी रांझी निवासी पार्वती बाई जाटव (65 वर्ष), जो खमरिया फैक्ट्री से 2022 में सेवानिवृत्त हुई हैं, ने बताया कि उनकी बेटी सीता अहिरवार के माध्यम से उनकी पहचान अरविंद बंजारा (निवासी बजरंग नगर रांझी) से हुई थी।
पार्वती बाई के अनुसार, उन्हें प्लाट की आवश्यकता थी, जिस पर अरविंद ने उन्हें प्लाट दिलाने का झांसा दिया। अरविंद उन्हें अपनी गाड़ी से प्लाट दिखाने भी ले गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि अरविंद ने उनसे तीन किश्तों में कुल 6 लाख रुपये ले लिए।
13 फरवरी 2023: ?19,000
08 जून 2023: ?90,000
06 अगस्त 2024: ?3,00,000 (इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफ इंडिया, खमरिया शाखा से ?6,00,000 निकलवा लिए गए, जिसमें से संभवत: ?3,00,000 अरविंद ने लिए)
पार्वती बाई का कहना है कि जब उन्होंने बार-बार अरविंद से एग्रीमेंट बनवाने के लिए कहा, तो वह टालमटोल करता रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीता अहिरवार ने भी इस पूरे मामले में अरविंद का सहयोग किया।एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद, जब पार्वती बाई ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा, तो अरविंद और उनकी बेटी सीता टालमटोल करने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि अब वे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।पार्वती बाई ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।