जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट
नई दिल्ली,यश भारत

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट
नई दिल्ली,यश भारत। सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी समन को रद्द कर दिया है। अदालत का यह फैसला मामले में लगभग 11 वर्ष बाद आया है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के दो वर्ष बाद आए इस निर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ समन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं बनता।
यह मामला कोल ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़ा था, जिसमें विशेष अदालत द्वारा डॉ. सिंह को समन जारी किया गया था। इस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद समन निरस्त कर दिया।







