जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लगातार दूसरी बार मिली धमकी के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जून की शाम करीब 7 बजे बब्बू अपनी कार से गोरखपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटंगा तिराहा के पास उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। बब्बू का आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “तुम जैसे लोगों को गोली मार देना चाहिए”। इसके बाद कॉलर ने फोन काट दिया।

बब्बू ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले भी उन्हें इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। उन्होंने कहा कि संबंधित मोबाइल नंबर धारक को वह नहीं जानते और न ही उसका उनसे कोई परिचय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button