भोपाल

बंद फैक्ट्री पर पूर्व कर्मचारी ने किया कब्जा -आरोपी के खिलाफ केस दर्ज..

बंद फैक्ट्री पर पूर्व कर्मचारी ने किया कब्जा
-आरोपी के खिलाफ केस दर्ज..
भोपाल यशभारत।
औद्योगिक क्षेत्र में कोरोना काल से बंद पड़ी एक फैक्ट्री पर पूर्व कर्मचारी की नियत डोल गई। उसने अपने मालिक की मौत के बाद फैक्ट्री पर अपना ब्जा जमा लिया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि एमपी नगर जोन-टू निवासी सरिता महेश्वरी पति स्व. एसएन महेश्वरी(64) गृहणी है। उनके पति एसएन महेश्वरी की सी-सेक्टर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री संचालित करते थे, लेकिन कोरोना काल में उनके पति की मौत हो गई। इस कारण फैक्ट्री को बंद करना पड़ा। तब से उनकी फैक्ट्री बंद है। उनकी बंद फैक्ट्री पर उनके पूर्व कर्मचारी कटारा हिल्स निवासी राजेन्द्र परमार ने गलत तरीके से कब्जा कर लिया। उसने फैक्ट्री का ताला तोडक़र अपना ताला डाल दिया। इस बात भी जानकारी मिलने के बाद फरियादिया ने थाने में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र परमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह इससे पहले भी उक्त फैक्ट्री पर कब्जा करने का प्रयास कर चुका है। लेकिन दो बार उसे सफलता नहीं मिली थी। पर हाल ही में उसने फैक्ट्री पर कब्जा कर अपने मंसूबों को अंजाम दे दिया। पुलिस जल्द ही आरोपी को नोटिस जारी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button