इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान: भारत जोड़ो यात्रा का ऐसा प्रभाव कि मोहन भागवत मस्जिद जाने लगे

 

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में भाजपा, आरएसएस और आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो का ऐसा असर हुआ कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मस्जिद जाने लगे। यात्रा को लेकर भाजपा और आरएसएस दोनों डरे हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भाजपा के लिए काम करते हैं और उससे भाजपा को फायदा होता है। अरविंद केजरीवाल वहीं नेता है जो जनलोकपाल बिल की दम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने आज कहा गया जनलोकपाल बिल।

203

शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आर्शीवाद नहीं दे सकता
पूर्व मुख्यमंंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी लेकिन आर्शीवाद देने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की जेब में एक रूपए डालती है और पांच रूपये निकालती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना की आड़ में कई टैक्स जनता पर डाल दिए। पेट्रोल से लेकर गैस सिलेण्डर पर भारी टैक्स देना पड़ रहा है। लोगों की यह उपयोगी वस्तुओं के दामों पर कमी नहीं की गई है।

 

204
महापौर निवास पहुंचे, पूछा हाल चाल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि में आयोजित आदिवासी विवाह सम्मेलन में शामिल होने जबलपुर पहुंचे थे। इसके पूर्व वह महापौर और शहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने मां के निधन पर दुख प्रकट किया। इसके बाद शहर विकास को लेकर भी चर्चा की।

205

आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण
रद्दी चौकी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उस वक्त नाराज हुए जब उन्होंने छात्रावास की जर्जर हालत देखी। श्री सिंह से छात्रों ने चर्चा करते हुए बताया 25 किलोमीटर दूर छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है जिससे उनको काफी परेशानी होगी। इस पर श्री सिंह ने उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App