भोपाल

‘पहले स्वंय सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंग’- ट्रैफिक थाने से शुरू हुई हेलमेट और सीट बेल्ट की मुहिम -सुबह की गणना में पुलिसकर्मियों पर हुई चालानी कार्रवाई

‘पहले स्वंय सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंग’
ट्रैफिक थाने से शुरू हुई हेलमेट और सीट बेल्ट की मुहिम
-सुबह की गणना में पुलिसकर्मियों पर हुई चालानी कार्रवाई
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में सडक़ हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने से पहले पुलिस ने स्वंय अपने महकमे से इसकी शुरूआती की है। ‘पहले स्वंय सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंग’ के तहत आज सुबह की गणना के दौरान ट्रैफिक थाना में ड्यूटी पर पहुंचे ऐसे पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई, जो दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं पहने हुए थे। पुलिस अधिकारी ने ऐसे 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ आगे से यातायात नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एएसपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि शहर में होने वाले सडक़ हादसों व उनमें होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाने के साथ-साथ सडक़ पर वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस भी कार्रवाई करती है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि यातायात नियमों का पालन करने और नियम तोडऩे वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी अथवा अधिकारी स्वंय वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में आम जनता भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आज से पुलिस ने अपने घर से यातायात नियमों का पालन कराने की शुरूआती की है। इस कार्रवाई को एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रखा जाएगा।
गणना में हुई चालानी कार्रवाई:-
आज सुबह नौ बजे ट्रैफिक थाना भोपाल में ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की निगरानी की गई थी। इस दौरान ऐसे पुलिसर्मियों को चिन्हित किया गया, जो घर से ड्यूटी पर आते वक्त हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहने हुए थे। इसके बाद गणना के दौरान ट्रैफिक निरीक्षक कन्हैया लाल मीणा द्वारा 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इनमें से 8 पुलिसकर्मियों ने दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट और 3 पुलिसकर्मियों ने चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं पहना था। इसके साथी ही गणना में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने की हिदायत दी गई है। वहीं यायाताय नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
घर से हुई शुरूआत:-
सडक़ पर वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस अब अपने ही घर से नियमों का पालन करने और कराने की शुरूआती कर रही है। ‘पहले स्वंय सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंग’ के तहत शुरू हुई इस मुहिम से जिला पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी यातायात नियमों का पालन करना होगा। इससे वह सडक़ पर उतरकर आम लोगों से भी वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन करा सकेंगे। इस मुहिम से आम जनता भी जागरूकता फैलेगी और वह वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button